भारतीय तेल कंपनियों को मिली बड़ी सफलता, IOC व ऑयल इंडिया को लीबिया में मिला तेल-गैस भंडार
इंडियन ऑयल और ऑयल इंडिया ने लीबिया के घदामेस बेसिन में नए तेल-गैस भंडार की खोज की है। यह खोज ब्लॉक 95/96 में हुई जहां दोनों कंपनियों की 25-25% हिस्सेदारी है। शुरुआती परीक्षण में प्रतिदिन करीब 13-मिलियन क्यूबिक फीट गैस और 327-बैरल कंडेन्सेट उत्पादन की संभावना सामने आई है। इस खोज को ब्लॉक की पांचवी बड़ी खोज माना गया है।
read more at NewsBytes


