Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अमेरिका में समुद्र में डूबे जहाज़ से मिले ₹8.87 करोड़ के सोने-चांदी के सिक्के

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Friday, 3 October 2025
फ्लोरिडा (अमेरिका) में गोताखोरों ने समुद्र में डूबे एक स्पेनिश जहाज़ से लगभग 1000 सोने और चांदी के सिक्के बरामद किए हैं जिनका मूल्य $1 मिलियन (₹8.87 करोड़) आंका गया है। यह जहाज़ 31 जुलाई, 1715 को आए एक तूफान में समु्द्र में डूब गया था। इतिहासकारों के मुताबिक, तूफान में $400 मिलियन की सोने-चांदी की चीज़ें नष्ट हुई थीं।