त्योहारों में बढ़ी मांग के बीच ₹78,450 प्रति 10 ग्राम हुआ सोना
त्योहारों में बढ़ी मांग के बीच दिल्ली के सर्राफा बाज़ार में शुक्रवार को सोना ₹150 की तेज़ी के साथ ₹78,450 प्रति 10 ग्राम के ताज़ा सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमत ₹1,035 की तेज़ी के साथ ₹94,200 प्रति किलोग्राम हो गई है। वहीं, गुरुवार शाम को सोने की कीमत ₹78,300/10 ग्राम और चांदी ₹93,165/किलोग्राम थी।
read more at भाषा


