Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पद्म पुरस्कार समारोह के दौरान पीएम मोदी को साष्टांग दंडवत करने वाले पजानिवेल कौन हैं?

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 25 May 2026
राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार समारोह के दौरान पद्मश्री से सम्मानित के पजानिवेल सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने साष्टांग दंडवत हो गए। पीएम मोदी भी उठकर आए और उनका हाथ थामकर अभिवादन स्वीकार किया। पुद्दुचेरी निवासी 53-वर्षीय पजानिवेल 5,000 साल पुरानी तमिल पारंपरिक मार्शल आर्ट 'सिलंबम' के मास्टर हैं। उन्होंने इस कला में अंतरराष्ट्रीय ख्याति हासिल की है।