हैदराबाद में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला पर 15 कुत्तों ने किया हमला, वीडियो आया सामने
हैदराबाद में शनिवार सुबह 6 बजे वॉक पर निकली एक महिला पर करीब 15 कुत्तों ने हमला कर दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि महिला कुत्तों को अपनी चप्पल से भगाने की कोशिश कर रही है और अचानक सड़क पर गिर जाती है। बकौल रिपोर्ट्स, महिला को गंभीर चोटें आई हैं।
read more at लेटेस्टली


