थायरॉइड की दवा लेने के तुरंत बाद नहीं खानी-पीनी चाहिए ये चीज़ें, डॉक्टर ने बताई वजह
सैफी अस्पताल (मुंबई) के डॉक्टर अबीज़र मांकड के मुताबिक, थायरॉयड की दवा खाने के तुरंत बाद डेयरी उत्पाद, फोर्टिफाइड जूस, लाल मांस, पालक, फोर्टिफाइड अनाज, साबुत अनाज, बीन्स, क्रूसिफेरस सब्ज़ियां, सोया उत्पाद और कॉफी नहीं खाना/पीना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये दवा के अवशोषण में बाधा डाल सकते हैं और दवा खाने के बाद कुछ घंटों तक इनसे बचना चाहिए।


