Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी में ₹2 प्रति किलो में बिक रही है प्याज़

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 12 November, 2025
मध्य प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में प्याज़ के दाम में भारी गिरावट आई है। रतलाम, मंदसौर और नीमच की मंडियों में किसानों की प्याज़ ₹2 से ₹6 प्रति किलोग्राम में खरीदी जा रही है। प्याज़ व्यापारियों के मुताबिक, इस साल प्याज़ का उत्पादन अधिक मात्रा में हुआ है और पुराने स्टॉक की कीमत काफी गिर गई है।