अदाणी के बेटे जीत ने शादी के बाद पत्नी दिवा के साथ शेयर कीं तस्वीरें, लिखा 'अनंत से अनंत तक'
अरबपति उद्योगपति गौतम अदाणी के छोटे बेटे जीत अदाणी ने दिवा शाह के साथ अपनी शादी की तस्वीरें X पर शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, "मिस्टर ऐंड मिसेज़ अदाणी- अनंत से अनंत तक।" गौरतलब है, अदाणी एयरपोर्ट्स के डायरेक्टर जीत अदाणी शुक्रवार को अहमदाबाद में हीरा कारोबारी जैमिन शाह की बेटी दिवा के साथ शादी के बंधन में बंध गए।
read more at Hindustan Times


