दिल्ली में 'मुख्यमंत्री इंटर्नशिप कार्यक्रम' की हुई शुरुआत, हर महीने मिलेंगे ₹20,000
दिल्ली सरकार ने 'विकसित दिल्ली मुख्यमंत्री इंटर्नशिप कार्यक्रम’ की शुरुआत की है। इसके तहत 150 प्रतिभाशाली युवाओं को 3 महीने की इंटर्नशिप में सरकार के विभिन्न विभागों, वरिष्ठ अधिकारियों और फील्ड प्रोजेक्ट्स के साथ मिलकर काम करने का अवसर मिलेगा। इसके तहत ₹20,000/माह मानदेय मिलेगा व जो लोग कार्यक्रम से जुड़ना चाहते हैं वे www.viksitdelhiyuva.org पर विजिट कर सकते हैं।
read more at TimesNow नवभारत


