जासूसी के शक में एयरफोर्स का कर्मचारी अरेस्ट, पाक हैंडलर्स को भेजता था लड़ाकू विमानों की लोकेशन
राजस्थान पुलिस ने असम के चाबुआ एयरफोर्स स्टेशन से सुमित कुमार नामक 36-वर्षीय सिविल कर्मचारी को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने लड़ाकू विमानों की लोकेशन, मिसाइल सिस्टम और अधिकारियों-कर्मचारियों से संबंधित गोपनीय जानकारी पाकिस्तानी हैंडलर्स को भेजी थी। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वह 2023 से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संपर्क में था।
read more at हिन्दुस्तान


