Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हरियाणा के नूंह में ब्रजमंडल यात्रा से पहले 24 घंटों के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवा की गई बंद

short by उमंग शुक्ला / on Sunday, 21 July, 2024
हरियाणा सरकार ने कल निकलने वाली ब्रजमंडल यात्रा से पहले नूंह में रविवार शाम 6 बजे से सोमवार शाम 6 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवा और बल्क मेसेज सेवाओं पर रोक लगा दी है। गौरतलब है, पिछले साल विश्व हिंदू परिषद की ब्रजमंडल यात्रा के दौरान नूंह में सांप्रदायिक हिंसा हुई थी। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं।