Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पत्रकार ने राजीव शुक्ला से कहा, 'हम CT का फाइनल लाहौर में चाहते थे'; उन्होंने दिया जवाब

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 6 March 2025
लाहौर (पाकिस्तान) में एक पत्रकार ने बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला से कहा, "हम चाहते थे चैंपियंस ट्रॉफी-2025 का फाइनल लाहौर में हो।" इसपर शुक्ला ने कहा, "इसके लिए ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ जीतना चाहिए था लेकिन चूंकि वे हार गए इसलिए फाइनल दुबई में होगा।" दरअसल, शुक्ला दूसरे सेमीफाइनल के लिए लाहौर गए थे।