पहली बार तीनों सेनाओं के उप प्रमुखों ने तेजस में एकसाथ भरी उड़ान
भारतीय थल सेना, नौसेना और वायु सेना के उप प्रमुखों ने सोमवार को जोधपुर में वायुसेना के तरंग शक्ति-2024 अभ्यास के दौरान हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस में उड़ान भरी। ऐसा पहली बार है जब तीनों सेनाओं के उप प्रमुखों ने एकसाथ उड़ान भरी है। इस उड़ान का मकसद संयुक्त भागीदारी और तीनों सेनाओं के बीच सहयोग को बढ़ाना था।
read more at News18 हिंदी


