क्रिकेट के लिए बॉक्सिंग छोड़ने वाले तेज़ गेंदबाज़ बरिंदर सरन ने 31 साल की उम्र में लिया सन्यास
2009 में क्रिकेट के लिए बॉक्सिंग छोड़ने वाले 31-वर्षीय तेज़ गेंदबाज़ बरिंदर सरन ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने 2016 में भारत के लिए 6 वनडे और 2 टी20I मैच खेले जिसमें उन्होंने 13 विकेट लिए थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "क्रिकेट ने अनगिनत और अविश्वसनीय अनुभव दिए...मेरा अंतरराष्ट्रीय करियर छोटा था लेकिन उसकी यादें हमेशा ताज़ा रहेंगी।"
read more at Instagram


