Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में अधिकारी के घर पर चोरी के बाद 'पार्टी' करने वाला चोर हुआ गिरफ्तार

short by शुभम श्रीवास्तव / on Thursday, 9 April, 2026
जैसलमेर (राजस्थान) पुलिस ने चोरी करने के बाद दीवार पर 'दारू रखते हो...तो चखना भी रखा करो' लिखने वाले 'स्टाइलिश चोर' को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, आरोपी चोरी वाले घर में आराम करता और खाने-पीने की चीज़ें इस्तेमाल करता था। वह फोन नहीं रखता था जिससे उसे ट्रेस करना मुश्किल था। उसने कई मामलों में जुर्म कबूल किया है।