Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रेलवे में 10,000 से ज़्यादा पदों पर निकलेगी NTPC भर्ती: रिपोर्ट्स

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Sunday, 28 July, 2024
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही 10,884 पदों पर नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करेगा। एक विभागीय पत्र के अनुसार, अकाउंटेंट क्लर्क कम टाइपिस्ट के 361, कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के 1,985, गुड्स ट्रेन मैनेजर के 2,684, स्टेशन मास्टर के 963 और चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइज़र के 1,737 पदों पर भर्ती होगी।