Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अमेरिकी डॉलर को बड़ा झटका! भारत-इंडोनेशिया के बीच लोकल करेंसी में अब होगा कारोबार

short by Rishi Raj / on Tuesday, 7 July 2026
भारत-इंडोनेशिया ने स्थानीय मुद्रा में व्यापार और क्रॉस-बॉर्डर QR पेमेंट को बढ़ावा देने पर सहमति जताई है। इसके लागू होने के बाद दोनों देशों के बीच कारोबार भारतीय रुपए और इंडोनेशियाई रुपिया में हो सकेगा जबकि भारतीय पर्यटक इंडोनेशिया में UPI सिस्टम से सीधे भुगतान कर सकेंगे। इससे डॉलर पर निर्भरता घटेगी और व्यापार, निवेश व पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।