अभिनेत्री कृति सैनन ने बताए रिलेशनशिप के 'रेड फ्लैग'
ऐक्ट्रेस कृति सैनन ने नेटफ्लिक्स को रिलेशनशिप के 'रेड फ्लैग' बताए हैं। बकौल कृति, पार्टनर का रातभर मेसेज करना लेकिन न मिलना, बात करने का समय न निकालना लेकिन सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहना, बात-बात पर पूर्व-पार्टनर की बात करना या उससे आपकी तुलना करना, दोस्तों से न मिलवाना और अकेले में या सबके सामने अपमान करना रेड फ्लैग हैं।


