हुरुन के मुताबिक, दुनिया के टॉप 10 अमीरों की सूची से बाहर हुए मुकेश अंबानी
हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट-2025 के मुताबिक, रिलांयस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया की सबसे अमीर लोगों की टॉप-10 सूची से बाहर हो गए हैं। हालांकि, वह अब भी एशिया के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं। उनकी कुल संपत्ति ₹8.6 लाख करोड़ आंकी गई है। वहीं, रिच लिस्ट के मुताबिक, एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं।
read more at ABP न्यूज़


