यूपी में ठंड व शीतलहर के बीच 17 जनवरी तक 8वीं कक्षा तक के सभी स्कूल हुए बंद
उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड व शीतलहर के मद्देनज़र राज्यभर के सभी सरकारी व मान्यता प्राप्त स्कूलों में पहली से 8वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए 16 व 17 जनवरी को छुट्टी घोषित की गई है। शिक्षक निदेशक (बेसिक) के आदेश के अनुसार, इस दौरान शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को स्कूल आकर प्रशासनिक काम करना होगा।
read more at हिन्दुस्तान


