सिंगर गुलशन कुमार की हत्या करने वाले अब्दुल मर्चेंट की जेल में हुई मौत
सिंगर गुलशन कुमार की गोली मारकर हत्या करने को लेकर उम्रकैद की सज़ा काट रहे 60-वर्षीय अब्दुल रऊफ मर्चेंट की महाराष्ट्र की हरसुल सेंट्रल जेल में मौत हो गई है। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई। एक अधिकारी के अनुसार, 8-जनवरी को नमाज़ पढ़ते समय सीने में तेज़ दर्द के बाद रऊफ बेहोश हो गया था।
read more at हिन्दुस्तान


