पटना में ईडी दफ्तर पहुंचे राबड़ी देवी व तेज प्रताप, लैंड फॉर जॉब घोटाला केस में हुई पूछताछ
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की पत्नी व बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनके बेटे तेज प्रताप यादव मंगलवार सुबह पटना में ईडी दफ्तर पहुंचे। रेलवे में लैंड फॉर जॉब घोटाला (नौकरी के बदले ज़मीन घोटाला) मामले में दोनों से पूछताछ की गई है। राबड़ी की बेटी व आरजेडी सांसद मीसा भारती भी उनके साथ मौजूद रहीं।
read more at हिन्दुस्तान


