Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'₹500 करोड़ की अटैची' वाले बयान को लेकर कांग्रेस ने सिद्धू की पत्नी को पार्टी से किया सस्पेंड

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 8 December 2025
कांग्रेस ने क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी और पार्टी नेता नवजोत कौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनपर यह कार्रवाई उस टिप्पणी के बाद हुई जिसमें उन्होंने कहा था "मुख्यमंत्री वही बनता है जो ₹500 करोड़ की अटैची देता है।" नवजोत ने बाद में कहा था कि उनका बयान तोड़-मरोड़कर पेश किया गया।