Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शादीशुदा बेटी मायके में जेवर रख सकती है या नहीं?

short by Rishi Raj / on Saturday, 14 November 2026
आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण (ITAT) ने साफ किया है कि शादीशुदा बेटियां अपने गहने मायके में रख सकती हैं और सिर्फ इस आधार पर उन्हें पिता की अघोषित संपत्ति नहीं माना जा सकता। दरअसल, एक मामले में आयकर विभाग ने 2.3 किलो सोने को अघोषित निवेश मानकर ₹92 लाख की अतिरिक्त आय जोड़ी थी जिसे ट्रिब्यूनल ने रद्द कर दिया।