छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मी ने सर्विस राइफल से दो रिश्तेदारों की गोली मारकर की हत्या
कोरबा (छत्तीसगढ़) में एक पुलिसकर्मी ने पारिवारिक झगड़े में अपनी सर्विस राइफल से अपनी साली और चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी है। आरोपी शेशराम बिंझवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 13वीं बटालियन में कॉन्सटेबल है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने भिलाई बाज़ार स्थित रोड को पूरी तरह जाम कर दिया।
read more at Hindustan Times


