Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कनाडा में तय समय से पहले हो सकते हैं चुनाव, पीएम ट्रूडो की सरकार से NDP ने समर्थन लिया वापस

short by शुभम गुप्ता / on Thursday, 5 September, 2024
कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के नेतृत्व वाली सरकार से जगमीत सिंह की पार्टी 'न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी' (एनडीपी) ने समर्थन वापस लेने का एलान किया है। ट्रूडो की लिबरल पार्टी और एनडीपी 2022 से एक-दूसरे का समर्थन कर रहे थे। इस एलान का यह मतलब नहीं है कि चुनाव तुरंत होंगे लेकिन तय समय (अक्टूबर-2025) से पहले चुनाव हो सकते हैं।