इस साल 5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने की अमरनाथ यात्रा
अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष अमरनाथ यात्रा में 5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने वाले बर्फ के शिवलिंग के दर्शन किए हैं। वहीं, पिछले साल करीब 4.5 लाख तीर्थयात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे। सोमवार को छड़ी मुबारक पूजन के साथ अमरनाथ यात्रा समाप्त हो गई।
read more at भाषा


