Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में चुनाव से पहले ₹38 करोड़ से अधिक कैश ज़ब्त; पिछले चुनाव के मुकाबले 202% अधिक

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 2 February 2025
चुनाव आयोग के अनुसार, प्रवर्तन एजेंसियों ने दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले ₹38 करोड़ से अधिक की नकदी अब तक ज़ब्त की है जो कि 2020 के चुनावों से जब्त की गई नकदी से 202% अधिक है। बकौल आयोग, 2020 में करीब ₹13 करोड़ नकदी ज़ब्त हुई थी। इन मामलों में अब तक कुल 2700 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं।
read more at Times Now