BCCI ने दिल्ली के बॉलिंग कोच मुनाफ पटेल पर अंपायर से बहस करने को लेकर लगाया जुर्माना
बीसीसीआई ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अंपायर से तीखी बहस करने को लेकर दिल्ली कैपिटल्स के बॉलिंग कोच मुनाफ पटेल पर आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें मुनाफ बाउंड्री के पास फोर्थ अंपायर से बहस करते नज़र आ रहे हैं।
read more at News24 हिंदी


