गंगाजल लेकर बिहार विधानसभा में पहुंच गए RJD विधायक, स्पीकर ने लताड़ा
आरजेडी विधायक मुकेश यादव बुधवार को गंगाजल लेकर बिहार विधानसभा पहुंचे और प्रश्नकाल के दौरान गंगा में प्रदूषण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, "पटना में...कई गंदे नालों का पानी गंगा में जा रहा...कमिटी बनाकर गंगाजल की जांच कराई जाए।" इसपर स्पीकर नंदकिशोर यादव ने कहा, "विधानसभा गंगाजल की जांच करेगी? आप बिना अनुमति कोई चीज़ सदन में नहीं ला सकते।"
read more at हिन्दुस्तान


