Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में हुआ आतंकी हमला, गोलीबारी का सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Monday, 22 July, 2024
सेना ने बताया है कि राजौरी (जम्मू-कश्मीर) में सोमवार सुबह आतंकियों ने वीडीसी (विलेज डिफेंस कमिटी) के एक सदस्य के घर पर हमला कर दिया। इसके बाद सेना ने हरकत में आते हुए आतंकियों की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया और मौके पर अभियान जारी है। घटना में किसी भी सैनिक के हताहत होने की खबर नहीं है।