वैभव सूर्यवंशी से कोई जलन नहीं, लेकिन तुलना नहीं करना चाहूंगा: ध्रुव जुरेल
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ध्रुव जुरेल ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने आकाश चोपड़ा के पॉडकास्ट में कहा, "वैभव सारी तारीफों का हकदार है। वह जो करता है, उसकी कल्पना नहीं की जा सकती।" जुरेल ने कहा, "15-साल का लड़का सबको धूल चटा रहा है। यह वाकई अद्भुत है...उससे मुझे जलन नहीं है...मेरी उससे कोई तुलना ही नहीं है।"
read more at Livehindustan


