Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लिंक पर आखिरी ट्रैक का काम हुआ पूरा: रेल मंत्री वैष्णव

short by श्वेता यादव / on Saturday, 14 December 2024
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लिंक पर आखिरी ट्रैक का काम पूरा हो गया है। उन्होंने कहा, "श्री माता वैष्णो देवी मंदिर की तलहटी में स्थित और कटरा को रियासी से जोड़ने वाली 3.2 किलोमीटर लंबी सुरंग टी-33 के लिए गिट्टी रहित ट्रैक का काम आज (शुक्रवार) 02:00 बजे सफलतापूर्वक पूरा हो गया।"