Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ब्राज़ील के पूर्व राष्ट्रपति बोलसोनारो को 27 साल की हुई सज़ा, की थी तख्तापलट की कोशिश

short by श्वेता यादव / on Friday, 12 September, 2025
ब्राज़ील के सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो को 2022 के चुनाव में हार के बाद सत्ता में बने रहने के लिए तख्तापलट की कोशिश करने का दोषी पाया। कोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराते हुए 27 वर्ष 3 महीने जेल की सज़ा सुनाई। जस्टिस कार्मेन लूसिया ने कहा, "उन्होंने सत्ता हथियाने के लिए हर मुमकिन कोशिश की।"