Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चीन ने पहाड़ खोदकर बना डाले परमाणु ठिकाने, तस्वीरों में सामने आया ड्रैगन का खतरनाक इरादा

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Monday, 16 February, 2026
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 2022-2026 के बीच ली गई सैटेलाइट तस्वीरों के जियोपॉलिटिकल एनालिसिस से पता चला है कि चीन के सिचुआन प्रांत में सीक्रेट न्यूक्लियर साइट्स का विस्तार हो रहा है। ज़िटोंग घाटी की जगह पर नए बंकर और एक दीवार दिख रही है जबकि पिंगटोंग घाटी की साइट पर रेनोवेशन का काम देखा जा सकता है।