बिहार के सिवान में ट्रेन रोककर खुद फाटक को गिराते और उठाते हैं लोको पायलट व गार्ड
सिवान (बिहार) में एक रेलवे क्रासिंग पर कथित तौर पर ट्रेन के लोको पायलट व गार्ड ट्रेन रोककर खुद फाटक को गिराते व उठाते हैं जिसका वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में एक गार्ड ट्रेन रुकने के बाद फाटक खोलता नज़र आ रहा है। घटना को लेकर कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की आलोचना की है।


