जल जीवन मिशन को लेकर सरकार का बड़ा एलान, पंप व पाइप बनाने वाली कंपनियों के शेयर उछले
केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन को दिसंबर-2028 तक बढ़ाने और इसके कुल बजट को बढ़ाकर ₹8.69 लाख करोड़ करने का एलान किया। इस एलान से पंप-पाइप बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में बुधवार को ज़ोरदार तेज़ी दिखी। डेंटा वाटर ऐंड इंफ्रा सॉल्यूशंस और ईएमएस लिमिटेड के शेयर कारोबार में करीब 20% तक जबकि शक्ति पंप्स के शेयर 14.16% उछले।
read more at हिन्दुस्तान


