Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आतंकियों ने मानवता की हत्या की, खामियाज़ा हम भुगत रहे: भारत छोड़कर जाने वाले पाकिस्तानी

short by प्रियंका तिवारी / on Sunday, 27 April, 2025
पाकिस्तान के सैकड़ों नागरिक भारत छोड़ने के लिए रविवार को अटारी-वाघा बॉर्डर पहुंचे जहां माहौल गमगीन रहा। सरिता नामक एक पाकिस्तानी नागरिक ने बताया कि उनकी मां भारतीय हैं जिन्हें पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं दी गई। वहीं, गुर्बक्स सिंह (पाकिस्तानी नागरिक) ने कहा, "पहलगाम में जो हुआ...निंदनीय है...आतंकियों ने मानवता की हत्या की लेकिन देखिए...खामियाज़ा किसे भुगतना पड़ रहा।"
read more at Hindustan Times