Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

NGT ने अर्कावती नदी में विषैले पदार्थ पाए जाने के मामले में CPCB से मांगा जवाब

short by प्रियंका तिवारी / on Wednesday, 25 December, 2024
कर्नाटक में अर्कावती नदी में विषैले पदार्थों की खतरनाक मात्रा पाए जाने के मामले में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) और अन्य को नोटिस जारी किया है। एनजीटी ने नदी में पारा, प्रतिबंधित कीटनाशक डीडीटी, कैंसर कारक पॉलीसाइक्लिक एरोमेटिक हाइड्रोकार्बन और फ्लोराइड मिलने से संबंधित एक समाचार पत्र की रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया था।