राजेश खन्ना से लड़कियां शरीर पर ऑटोग्राफ मांगती थीं, फैन्स को पीटने का मन करता था: फरीदा जलाल
दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना संग कई फिल्मों में काम कर चुकीं दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल ने बताया है कि लड़कियां राजेश से अपने शरीर के विभिन्न अंगों पर ऑटोग्राफ मांगती थीं। फरीदा ने कहा, "लड़कियों की लाइन लगती थी...मेरा उन्हें मारने का मन करता था...सोचती थी कि क्या उनमें कोई आत्म-सम्मान नहीं है...राजेश मेरी ओर देखकर बनावटी हंसी हंसते थे।"


