दिल्ली के कई इलाकों में कल 12 घंटे तक बाधित रहेगी जलापूर्ति, सूची हुई जारी
दिल्ली जल बोर्ड के मुताबिक, मरम्मत कार्य के चलते दिल्ली के कई इलाकों में शुक्रवार को सुबह 11 बजे से 12 घंटों तक जलापूर्ति बाधित रहेगी। इन इलाकों में सिविल लाइन्स, हिंदू राव अस्पताल, कमला नगर, शक्ति नगर, करोल बाग, पहाड़गंज, ओल्ड व न्यू राजेंद्र नगर, पटेल नगर (पूर्व व पश्चिम), इंद्रपुरी और छावनी क्षेत्र के कुछ हिस्से शामिल हैं।
read more at भाषा


