Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शादी का झांसा देकर शख्स ने 20 महिला कांस्टेबलों से की लाखों की ठगी, खुद को बताता था बिज़नेसमैन

short by चंद्रमणि झा / on Saturday, 24 October, 2026
दिल्ली के 23-वर्षीय विक्रांत तोमर को शादी का झांसा देकर दिल्ली पुलिस की लगभग 20 महिला कांस्टेबलों से करीब ₹24 लाख की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसने खुद को अमीर बिज़नेसमैन बताकर एक ही बैच की महिला पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया। उनका भरोसा जीतने के लिए उसने महंगी कारों और आलीशान जीवनशैली का दिखावा किया।