टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में सचिन को पीछे छोड़ सकते हैं रूट: माइकल वॉन
पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन ने कहा है कि टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को इंग्लैंड के बल्लेबाज़ जो रूट पीछे छोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा, "रूट तेज़ी से रन बना रहे हैं और समझदारी से खेल रहे हैं।" रूट ने अब तक 142 टेस्ट मैचों में 11,940 रन बनाए हैं।
read more at हिन्दुस्तान


