Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ये किसी के आदर्श कैसे बन सकते हैं?: सुरेश रैना व शिखर धवन पर भड़के हैदराबाद पुलिस कमिश्नर

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Saturday, 8 November 2025
हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार ने सट्टेबाज़ी ऐप को लेकर विवादों में फंसे पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना व शिखर धवन पर नाराज़गी जताई है। उन्होंने कहा, "ये कैसे सेलिब्रिटी हैं...किसी के आदर्श कैसे बन सकते हैं?" कमिश्नर ने कहा, "सट्टेबाज़ी के चलते युवा अपनी ज़िंदगी बर्बाद कर रहे...क्या ये लोग इसके ज़िम्मेदार नहीं हैं...जिन्होंने ऐसी लत को बढ़ावा दिया?"