Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पाकिस्तान में आया 5.8 की तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप

short by ऋषि राज / on Saturday, 12 April, 2025
पाकिस्तान के इस्लामाबाद में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर अंदर था। इसके झटके जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में भी महसूस किए गए। बकौल रिपोर्ट्स, भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए थे और इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।