Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हिंदुओं पर हुए हमले सांप्रदायिक नहीं राजनीति से प्रेरित थे: बांग्लादेश

short by विजेन्द्र मिश्रा / on Sunday, 12 January, 2025
बांग्लादेश सरकार ने पुलिस की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा है कि देश में 4 अगस्त 2024 के बाद अल्पसंख्यकों पर हुए हमलों की ज़्यादातर घटनाएं सांप्रदायिक नहीं बल्कि राजनीति से प्रेरित थीं। एक प्रेस बयान के मुताबिक, पुलिस जांच से पता चला कि 1,234 घटनाएं राजनीतिक प्रकृति, 20 घटनाएं सांप्रदायिक और कम-से-कम 161 दावे फर्ज़ी थे।
read more at abp न्यूज़