Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

10,000 KM के 25 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बना रही है सरकार, नितिन गडकरी ने दी जानकारी

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Thursday, 9 October 2025
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि सरकार देशभर में कुल 10,000 किलोमीटर लंबी 25 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बना रही है। इसके लिए कुल ₹6 लाख करोड़ का खर्च आएगा। गडकरी ने यह भी बताया कि एक्सप्रेसवे और आर्थिक गलियारों के निर्माण ने देश के लॉजिस्टिक्स लागत को 16% से घटाकर 10% कर दिया है।