नेपाल के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को राजकीय यात्रा के लिए किया आमंत्रित
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नेपाल की राजकीय यात्रा के लिए आमंत्रित किया है। नेपाल की विदेश मंत्री आरज़ू राणा देउबा ने भारत की आधिकारिक यात्रा के दौरान पीएम को यह निमंत्रण सौंपा है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया है कि प्रधानमंत्री ने नेपाल की यात्रा का निमंत्रण स्वीकार कर लिया।
read more at हिन्दुस्तान


