Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पत्नी को खुश करने के लिए ताइवान में डॉक्टर ने खुद ही की अपनी नसबंदी, शेयर किया वीडियो

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Monday, 20 January 2025
ताइवान में प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर चेन वी-नॉन्ग ने खुद से अपनी नसबंदी करते हुए अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 3 बच्चों के पिता चेन ने कहा कि उनकी पत्नी ज़्यादा बच्चे नहीं चाहती थी इसलिए उन्होंने बीवी को खुश करने के लिए नसबंदी कर ली। चेन ने ऑपरेशन से पहले एनिस्थीसिया भी खुद ही लगाया था।