कल किन राज्यों में है भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी?
मौसम विभाग ने शनिवार को आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और पुडुचेरी में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ओडिशा में अलग-अलग जगहों पर वज्रपात के साथ 30-40 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने की आशंका है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, केरल, लक्षद्वीप, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और तेलंगाना में आंधी-तूफान और वज्रपात की चेतावनी है।
read more at IMD


